खास-मेहमान

वेद प्रकाश सिंह वेदू बने श्री राजपूत करणी सेना के पूर्वांचल के कार्यकारी अध्यक्ष

(आनन्द कुमार)

मऊ। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महिपाल सिंह मकराना की संस्तुति पर वेद प्रकाश सिंह वेदू को संगठन की तरफ से नई जिम्मेदारी बढ़ाते हुए पूर्वांचल का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। श्री वेदू को पूर्वांचल के मंडलो में वाराणसी, मिर्जापुर, आज़मगढ़, बस्ती, गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गयी है। अब इन्हें श्री राजपूत करणी सेना के लिए इन मंडलों में अपनी जिम्मेदारी को निभानी पड़ेगी तथा संगठन के विस्तार के लिए कार्य करना पड़ेगा।
श्री राजपूत करणी सेना की नई जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों और संगठन के सदस्यों में खुशी व्याप्त है।वेद प्रकाश ने कहा कि संगठन ने जो हमको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं तन, मन से निर्वहन करूंगा, कहा क्षत्रिय भाईयों के मान सम्मान स्वाभिमान के लिए निरंतर लड़ाई लड़ता रहूँगा।
इसके अलावा योगेश प्रताप सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष अवध अंचल तथा संजय सिंह फौजी को कार्यकारी अध्यक्ष दक्षिणांचल एवं सुभाष सिंह चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष पश्चिमांचल बनाया गया है। संगठन के प्रदेश संरक्षक वकील सिंह बिसेन ने सभी को उनके नियुक्ति की घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि आशा है कि लोग श्री राजपूत करणी सेना को मजबूत करने में बल देंगे तथा संगठन की नीतियों को अपने अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।
बधाई देने वाले में प्रमुख रुप से रानू सिंह, जिला महामंत्री हर्षित सिंह, शिवम, हर्ष सिंह, धनंजय सिंह, सूरज सिंह, आंचल सिंह, विकास सिंह, शिवम सिंह शेरा, राम प्रताप सिंह पिंटू, शिव प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह मिंटू आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *