अपना जिला

पूरे जनपद में घूमा, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान यात्रा,बरसे फूल,बजे ढोल नगाड़े

मऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में वृहस्पतिवार को सहादतपुरा चर्च स्थित केन्द्रीय कार्यालय से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान, जनपद मऊ को गति देने के लिए राम भक्तों के जयश्री राम के जयघोष के साथ भगवान राम के रथ के साथ वाहन जुलूस निकला। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित हो इसके लिए भगवान श्रीराम के रथ पर आरएसएस के विभाग कार्यवाह रामविलास चौबे व श्रीराम भक्तों का दो पहिया व फोर व्हीलर सहित काफिला जनपद के केंद्रीय कार्यालय से मुंशीपुरा मोड़ होते हुए सहादतपुरा, बाल निकेतन, होते हुए भीटी पंहुचा। वहां से गालीबपुर, ब्रह्मस्थान होते हुए नरईं बांध तिराहा होते हुए, परदहां महिला थाना के सामने परदहां खंड कार्यालय होते हुए, रामभक्तों का सैकड़ो वाहन जुलूस का जत्था पुनः नरईं बांध होते हुए स्वदेशी काटन मिल, मुंशीपुरा मोड़ होते हुए मिर्जाहादीपुरा पंहुचा। वहां से जनपद के अलग-अलग विकास खंडों के लिए  रामपुर चकिया, अछार, गोकुलपुरा, रानीपुर होते हुए, करहां होते हुए मुहम्मदाबाद गोहना पंहुचा। वहां से भातकोल, कोईरियापार होते कोपागंज पंहुचा। वहां से घोसी होते हुए अमिला बाजार, दोहरीघाट होते हुए सुरजपुर होते हुए मधुबन पंहुचा। वहां से काफिला मझवारा, सेमरी, रईसा, इन्दारा, अदरी होते हुए पहसा, हलधरपुर, रतनपुरा के लिए रवाना हुआ।भगवान राम की विशालकाय तस्वीर लगा रथ जिस भी क्षेत्र में पंहुचा लोग नतमस्तक होते गयें। विशाल वाहन जुलूस और शोभायात्रा में जगह जगह फूल मालाओं के साथ भगवान राम के रथ का स्वागत किया गया। लोग खुशी से झूम रहे थे जय श्री राम के जय घोष के साथ लोग ढोल नगाड़ों के साथ राम भक्तों का स्वागत किया जगह जगह रास्ते में मकर संक्रांति का पर्व देखते हुए लाई, चना और तिलकुट व चाय पानी आदि वितरित किया गया। सुबह लगभग 11:00 बजे निकला राम भक्तों का काफिला लगभग 5:30 बजे मधुबन बाजार में पहुंचा, वहां से रतनपुरा पंहुचा।

इस यात्रा में प्रमुख रूप से संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन, विधायक विजय राजभर, दोहरीघाट के पूर्व चेयरमैन गुलाब गुप्ता, देवेंद्र मोहन, अशोक सिंह, गनेश सिंह, आनन्द प्रताप सिंह, राजीव जौहरी, सुनील यादव, भरत भैया, सुनील गुप्ता, सत्य मित्र सिंह दिनेश, मनोज राय, सुनील कुमार दुबे सोनू, अभय सिंह सोनू, राजेश पाण्डेय, राहुल सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, आनंद चौधरी, दुर्गविजय राय, शिव प्रकाश उपाध्याय, डिम्पल जायसवाल, धर्मेंद्र राय, सुधीर सोनकर, योगेन्द्र राय, राकेश तिवारी, विनोद गुप्ता, विनोद वर्मा, उदय सिंह शिबू, दीपू सिंह सुमंत कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुगंध लोहिया आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *