श्रीराम जन्म भूमि निधि समर्पण शोभा यात्रा में जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ शहर
● RSS कार्यकर्ता सर पर खड़ाऊ लेकर निकले, नम् हुई लोगों की आंखें
मऊ। श्री राम जन्म भूमि निधि समर्पण के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रचारक सुभाष जी द्वारा शुक्रवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन अर्चन कर, नारियल फोड़ कर आनन्द सिंह के व्यवसायिक काम्पलेक्स सहादतपुरा, चर्च कंपाउंड में किया गया।
इस दौरान कार्यालय परिसर में भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया गया तथा साधु-संतों व 1992 तथा उसके पहले कार सेवा में हिस्सा लिये कारसेवकों को पगड़ी पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत, अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात केसरिया ध्वज पताका के बीच भगवान श्री राम के चित्र के हजारों की संख्या में धर्म प्रेमियों के जत्था के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। केंद्रिय कार्यालय का उद्घाटन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन जी के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकला। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भगवान श्री राम के खड़ाऊ को लेकर जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के युवा शोभायात्रा में शामिल हुए तो छणिक के लिए लोगों की आंखें भाव विह्वल हो गई। शोभायात्रा के लम्बे काफिला में जब हिन्दू धर्म के भक्तों की टोली ने जय श्रीराम का जयकारा बार-बार लगाया तो ऐसा लगा कि भक्तों के बीच भगवान श्रीराम स्वयं आ गये हैं। श्रीराम के धुन पर भक्त झुमते, थिरकते पूरे अनुशासन में शोभायात्रा के आगे की टोली में साधु संत व भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग जय श्री राम के घोष के साथ चलते रहें। शोभायात्रा सहादतपुरा स्थित केंद्रीय कार्यालय से होते हुए कॉटन मिल रोड होते हुए नरई बांध पहुंची वहां से आजमगढ़ मोड़ होते हुए रोडवेज, डीसीएसके के बाद सोनी धापा के मैदान में पहुंची। जहां पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं संघ के गोरख प्रांत के प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि यह हम लोग के लिए परम सौभाग्य की बात है कि हम लोग भगवान श्री राम के मंदिर बनने में साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षो का सपना साकार होने जा रहा है और श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए हम राम भक्तों को पूर्ण रूप से तैयार होना है। राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण में समस्त देशवासियों का योगदान होना सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को प्रत्येक परिवारों से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग लेना है। कहा कि आज हमारा वह सपना पूरा होने जा रहा है जिसको वर्षों पहले हमने देखा था, की राम लला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं महंत सतनाम दास ने कहा कि आज के यात्रा में राम भक्तों का उत्साह देख कर मन गदगद है। वह दिन साकार होने वाला जब हम अपने आंखों से श्रीराम लला के भव्य मंदिर को देखेंगे।
इस कार्यक्रम में रामलला के मंदिर के लिए कार सेवा करने वाले व संत महात्मा समाज के लोगों को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से अरविन्द सिंह, रमेश सोनकर, जय प्रकाश सिंह, राजनाथ, विंध्याचल यादव, रामचंद्र, राम ज्ञानी, अखिलेश, डॉ अभिमन्यु सिंह, मकर धुन निषाद, जनार्दन ठाकुर, सावित्री सिंह, लल्लन गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, बृज नाथ वर्मा वैराग वर्धन रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यशोदानन्दन, देवेंद्र मोहन, बजरंगी सिंह बज्जू, राजेश पांडेय, दुर्ग विजय राय, विधायक विजय राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, विशाल पाण्डेय, अखिलेश राय, सुनील कुमार दुबे सोनू, विकास सिंह, शिब्बू सिंह, भरत भैया, सत्यमित्र सिंह दिनेश, डा. सीता राय, नीलम सर्राफ, मीना अग्रवाल, नुपूर अग्रवाल, अशोक सिंह, सुनील यादव, राकेश मिश्रा, डॉ. सर्वेश पांडेय, मनोज राय, गनेश सिंह, अरिजीत सिंह, रामाश्रय मौर्य, आनन्द प्रताप सिंह, संजय पाण्डेय, अजीत सिंह, डॉ एच एन सिंह, भगवान दास गुप्ता, आनंद सिंह, प्रशांत सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, मधुंजय दुबे सोनू, अभिषेक खंडेलवाल, आत्यप्रकाश पांडे, मोनू, सत्यप्रकाश, प्रवीण, अनूप भारत, संजय सिंह, राहुल सिंह, हिमांशु शर्मा, अवधेश सोनकर, सीपी पाण्डेय, अवधेश सोनकर, सुधीर सोनकर, विनोद वर्मा, विनोद गुप्ता, उत्तम सिंंह, विनोद मौर्या, प्रदीप वर्मा, यादवेन्द्र प्रताप सिंह मंटू, राकेश तिवारी, जयनिल यादव अनिल, मदन पटवा, पवन प्रधान, संतोष वर्मा, रामविलास चौहान, सचिन्द्र सिंह, राजीव जौहरी, रामप्रवेश राजभर, सुजीत सिंह,अखिलेश तिवारी, अभय सिंह सोनू, भानु प्रताप सिंह, भानुप्रकाश पाण्डेय, राकेश सिंह, राकेश उपाध्याय, रविश तिवारी, दिलीप तानवानी, सुधीर दयाल, मनीष राय, संंजीव जायसवाल डिम्पल, पंकज तिवारी, अश्वनी सिंह, तरूणेन्द्र शुक्ला, मृत्युंंजय द्विवेदी, संगीता द्विवेदी, राहुल उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, सुधीर दयाल, संतोष उपाध्याय, सर्वेश राय, भरत लाल राही, संजय वर्मा, छोटेलाल गांधी, राजेश केडिया, राजेश गुप्ता, विश्वनाथ विश्वकर्मा, उमेश गुप्ता, आदि शामिल रहे।















