मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख पति कि लखनऊ में गोली मारकर हत्या
मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना पूर्व ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह के पति अजीत सिंह की लखनऊ के विभूतिखण्ड के कठौता चौराहे पर बुधवार को सरेराह गोली मारकर हत्या। ताबड़तोड़ हुई फ़ायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप। गैंगवार होने की जताई जा रही आशंका। अजीत सिंह मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के देवसीपुर गांव के निवासी हैं उनके ऊपर कुल 19 मुकदमें भी दर्ज है।

