कलेक्ट्रेट परिसर में लगी आग, डीएम का कांफ्रेंस हाल जलकर स्वाहा
(आनन्द कुमार)
मऊ। जिलाधिकारी कार्यालय के कलेक्ट्रेट कैंपस में मंगलवार की दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कलेक्ट्रेट कैम्पस में बने कान्फ्रेंस हाल में भीषण आग लग गयी। वह तो अच्छी बात यह है कि आग के समय सभागार में कोई बैठक नहीं चल रही थी। आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कलेक्ट्रेट कैंपस के नीचे दक्षिणी छोर में बने भू तल तल पर कान्फ्रेंस हाल में मंगलवार की दोपहर भीषण आग लग गई आग की लपटें इतना तेज थी कि किसी को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था की कैसे आग पर काबू पाया जाए। उधर आग की सूचना फायर विभाग के अधिकारियों के देने के बाद भी फायर बिग्रेड का दल आने में आधा घंटा से ज्यादा के समय लगा दिया।
आग के कारण जिलाधिकारी कैंपस का कान्फ्रेंस हाल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। उसमें लगे पंखे, एसी, विद्युत के अन्य उपकरण, सैकड़ों की संख्या में कुर्सियां, माइक, लाउडस्पीकर, टेलीफोन, मेज आदि सभी जलकर स्वाहा हो गया। किसी तरह बहुत देर बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन कुछ भी शेष नहीं बचा। बताते चलें कि अभी कुछ साल पहले ही कान्फ्रेंस हाल के साथ सजा में प्रशासन ने काफी रुपया खर्चा कर उसे बहुत ही खूबसूरत एवं अत्याधुनिक बनाया था। फॉल सीलिंग से लेकर दीवारों पर अच्छी प्रकार की वुडन लुक में डिजाइन, अच्छी महंगी कुर्सियों को लगाया गया था सब कुछ देखते ही देखते पलक झपकते आग में स्वाहा हो गया।



