पुण्य स्मरण

विकास पुरूष स्व. कल्पनाथ राय की जयन्ती पैतृक आवास पर मनाई गई

मऊ के जनक तथा मऊ के विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय की जयंती समारोह उनके निज आवास सेमरी जमालपुर पर सोमवार को मनाई गई। इस अवसर पर उनके आवास पर लगे स्वर्गीय कल्पनाथ राय के चित्र पर उनके शुभचिंतकों समर्थकों ने पुष्प अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय को याद करते हुए उनकी गाथा सुनाई।
इस अवसर पर कल्पनाथ राय की पुत्रवधू डॉक्टर सीता राय ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने मऊ के विकास में जो अपना अमूल्य योगदान दिया है उसे कतई भुलाया नहीं जा सकता है। आज कोई भी व्यक्ति ऐसा ना हो सका जो कल्पनाथ राय के दिखाए रास्ते पर चलकर मऊ का विकास कर सके।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरिजीत सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय ही मऊ के सच्चे नेता थे उनके किए गए विकास कार्य आज भी उनकी यादों को ताजा करती है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गोरखपुर क्षेत्र के महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि मऊ के कण-कण में स्वर्गीय कल्पनाथ राय के विकास की गाथा है। हम इसे कतई नहीं भुला सकते। भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय मात्र नाम ही नहीं मऊ के पहचान भी हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे ने स्वर्गीय कल्पनाथ राय के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि विकास पुरुष के निधन के बाद मऊ आज भी अधूरा है वही पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि काश स्वर्गीय कल्पनाथ के सपनों का मऊ बन जाता है तो मऊ का इतिहास बदल जाता।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह सिंह, भरत भैैैया, डॉ अलका राय, संजीव जायसवाल डिंपल, बृजेश राय, दिवाकर मिश्रा, अखिलेश राजभर, संगीता द्विवेदी, राकेश मिश्रा, पूर्व प्रमुख सर्वेश राय, अभिषेक राय, कल्पनाथ राय के पौत्र अनन्त नारायण राय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *