शोक संदेश

बलिया के CMO का कोरोना से निधन

बलिया। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी व संतकबीरनगर के रहने वाले डा. जितेन्द्र पाल की रविवार देर रात लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में मौत हो गई। CMO डॉ. जितेंद्र पाल 27 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्हें 29 दिसंबर को सांस लेने में दिक्कत होने पर में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 17 कोरोना के मरीजों की मौत हुई है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर जितेंद्र पाल का बलिया में ही उपचार चल रहा था। लेकिन 29 दिसंबर को अचानक आक्सीजन लेवल गिरने लगा। इसके बाद उन्हेंं लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर किया गया। लेकिन रविवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। डॉक्टर पाल संतकबीरनगर के रहने वाले थे। उन्होंने कोरोना काल में ही बलिया का कार्यभार संभाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *