शरीर, मन व इंद्रियों की शक्ति, शुद्धि और संतुलन का आधार है : योग
मऊ। वैश्विक महामारी COVID -19 के दूसरे चरण के संक्रमण से जनपद को बचाने,रोग नियंत्रण, तनाव प्रबंधन, रोग प्रबंधन, जागरूकता व रोग प्रतिरोधक शक्ति के संवर्द्धन हेतु क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉक्टर जयराम यादव व जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनिरुद्ध चौबे के मार्गदर्शन में जनपद के द्वय योग वैलनेस सेन्टर “नगर” “आयुर्वेद विधा” एवं योग वैलनेस सेंटर “कासिमपुर” ‘यूनानी विधा” के योग प्रशिक्षकों “संजीत शर्मा” व ‘विश्वा गुप्ता” तथा योग सहायकों “राजन विश्वकर्मा” व “श्रीमती पद्मा राय” के संयुक्त तत्वावधान में “योग कार्यशाला व संगोष्ठी” का आयोजन जिला होम्योपैथिक कार्यालय – मऊ पर किया गया,जिसमें जनपद के समस्त होमियोपैथिक चिकित्साधिकारियों ने COVID-19 अनुरूप व्यवहार जैसे शारीरिक दूरी का पालन, मास्क का प्रयोग, गर्म पानी, सैनिटाइजर आदि का पालन करते हुए प्रयोग करते हुए शरीर के “इम्यून सिस्टम” को मजबूत करने वाले व फेफड़े की कार्यक्षमता को बढ़ाने वाले योगाभ्यास जैसे, यम-नियम, यौगिक सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन,उष्ट्रासन, वक्रासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, भद्रासन, कपालभाति क्रिया,नाड़ी शोधन, भ्रामरी, उद्गीथ, ह्रदयस्पर्शी व मर्मस्पर्शी ध्यान आदि का वैज्ञानिक विधि से प्रशिक्षण प्राप्त किया संगोष्ठी की शृंखला में डी.एच.एम.ओ. श्री अनिरुद्ध चौबे जी ने विशेष रूप से कहा कि “योग” जैसी पुरातन विद्या का नियमित अभ्यास शरीर के लिए “अमृततुल्य है,आरोग्य का आधार है और नितांत आवश्यक है और वहीं डॉक्टर अरविंद श्रीवास्तव जी ने कहा कि आज स्वास्थ्य जगत में इंटीग्रेटेड मेडिसिन जैसे योग के साथ आयुर्वेद, होम्योपैथ,एलोपैथ की स्वीकार्यता बढ़ी है और आज की आवश्यकता भी है। उक्त अवसर पर जनपद के सभी होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी जैसे
डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राजीव आनंद, डॉ. पन्ना लाल, डॉ. राजेश यादव, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. तेज नारायण, डॉक्टर प्रमोद गुप्ता, डॉक्टर नम्रता श्रीवास्तव,डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. अनिल प्रसाद, डॉ. कन्हैया त्रिपाठी, डॉ. रेखा गुप्ता, डॉ. वरुण आनंद, विनोद कुमार, अमरजीत, रामअवध आदि लोग उपस्थित रहे।
