अपना जिला

इनरव्हील क्लब की महिला सदस्यों ने बच्चों को वितरित किया गर्म कपड़े


मऊ । इनरव्हील क्लब ने अपनी सदस्याओं के साथ मिल कर फिर कुछ नेक काम करने का इरादा किया। इस बार सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए गरीब परिवारों के छोटे बच्चों के लिए कुछ खास करने की सहमति बनी। ताजोपुर गांव में जा कर क्लब ने 50 बच्चों को स्वेटर तथा टोपियां बांटी। साथ ही बच्चों में संतरा तथा अनार का वितरण भी किया गया। जिन्हें पा कर बच्चों तथा उनके माता पिता का उल्लास देखने लायक था। क्लब के अध्यक्ष डॉ रुचिका मिश्रा ने कहा कि इस तरह के कार्य आत्मिक सकून देते हैं। आगे भी ऐसे कार्य किये जाते रहेंगे। कार्यक्रम में डॉ कुसुम वर्मा , सचिव पूनम गुप्ता , उपाध्यक्ष मीना अग्रवाल तथा नूपुर अग्रवाल ने सहभागिता की।

https://www.facebook.com/sourya.yaduvansi/videos/1552847538436928/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *