अतिक्रमण के खिलाफ चला पुलिस का अभियान
बिल्थरारोड / बलिया। नगर व क्षेत्र में अतिक्रमण एक लाइलाज बीमारी बन चुकी है। सड़क की पटरियों ही नहीं यहां तक की सड़कों पर भी अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। नगर की स्थिति उस समय और खराब हो जाती है जब किसी ट्रेन के आने के बाद यात्री मुख्य मार्ग से गुजरते हैं। इस दौरान दोनों पटरियों पर अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति के साथ ही मारपीट की भी संभावना बढ़ जाती है। जाम के चलते अक्सर वाहन चालकों में आपस में तू तू- मै मै की स्थिति पैदा होती रहती है। जाम के झाम से परेशान नागरिकों की शिकायत पर शनिवार को एसएचओ उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह व सीयर चौकी प्रभारी आरके सिंह ने देर शाम सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाते नजर आएं। पुलिस की सख्ती के चलते अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी की स्थिति रही।

