अपना जिला

बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर आरक्षित श्रेणी के टिकट खिड़की बढ़ाने की मांग

● वर्तमान समय में सिर्फ एक ही आरक्षित श्रेणी के टिकट खिड़की का हो रहा संचालन

बिल्थरारोड /बलिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एकल आरक्षण काउंटर संचालित होने से यात्रियों को टिकट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। चूकि वर्तमान समय में सभी टिकट आरक्षित श्रेणी के होने के चलते सभी यात्री एकल आरक्षित टिकट काउंटर से टिकट लेने को बाध्य है। जिसके चलते कोविड-19 के नियमों की भी धज्जियां उड़ रही हैं। यात्रियों ने विभाग से यात्रीहित के मद्देनजर आरक्षण खिड़की बढ़ाए जाने की पुरजोर मांग की है।

तीन जिलों की सरहद पर बसा बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन आय के मामले में काफी सम्बृद्व है। ए क्लास में शुमार इस रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री गमनागमन करते हैं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आरक्षण के लिए जहां एकमात्र टिकट खिड़की का संचालन होता रहा है वहीं सामान्य टिकट के लिए दो-दो बुकिंग खिड़की यात्री सुविधा के लिए उपलब्ध है। लाक डाउन के बाद रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनो के लिए आवागमन के लिए सिर्फ आरक्षित टिकटों का ही प्रावधान किया गया है। अब चाहे लम्बी दूरी तय करनी हो या कम दूरी सभी तरह के यात्रियों को आरक्षित टिकट ही लेने की मजबूरी है। चूकि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सिर्फ एक ही आरक्षित श्रेणी का बुकिंग खिड़की संचालित है, जिसके चलते उसपर काफी दबाव बढ़ गया है। 10 बजे जहां तत्काल टिकट के या़ित्रयों की कतार शुरू हो जाती है तो 20 मिनट बाद अन्य आरक्षित श्रेणी (लम्बी व कम दूरी के) के लिए यात्रियों की लाइन लग जा रही है। ऐसे में भीड़ के चलते जहां कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ रही है वहीं यात्रियों को टिकट लेने के लिए घंटों समय बिताना मजबूरी हो जा रही है। यात्रियों ने जनहित में रेलवे के उच्चाधिकारियों से तत्काल आरक्षित श्रेणी के टिकट खिड़की में बढ़ोत्तरी की मांग की गयी है ताकि यात्रियों के समय की बचत व कोविड -19 के नियमों का अनुपालन हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *