खास-मेहमान

अजीत कुंवर ने नीट की परीक्षा पास कर, बढ़ाया क्षेत्र का मान

■ सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली में किया गया सम्मान
बिल्थरारोड / बलिया। राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा नीट में 625 अंक प्राप्त करके अजीत कुंवर वर्मा ने अपनी प्रतिभा का डंका बजा दिया है। नीट का परीक्षाफल आते ही नगरा के साथ ही पिपरौली बड़ागांव स्थित सेंट जेवियर्स विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुवार को विद्यालय पहुंचे अजीत को प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल ने उसे सम्मानित कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
नगरा नगर पंचायत निवासी अजीत कुंवर वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा ने नीट की परीक्षा में सामान्य श्रेणी में 10120 व ओबीसी में 3778 वां रैंक प्राप्त कर नगर व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी माता मनोरमा देवी जहां एक गृहणी हैं वहीं पिता आभूषण कारोबार के साथ ही एक पत्रकार के रूप में भी प्रतिस्थापित हैं। अजीत के एक भाई अजय व एक बहन अंजू है। अजीत बचपन से ही काफी होनहार था। उसने हाई स्कूल कोलम्बस स्कूल व इण्टरमीडिएट सेन्ट जेवियर्स स्कूल पिपरौली से की है। पढ़ाई की है। गुरुवार को सेंटजेवियर्स स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल डाॅ जे आर मिश्रा व वाइस प्रिंसिपल शीला मैम ने उसका मुह मीठा कराया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *