अपना जिला

रणनीति : व्यापारी नेताओं ने किया चाइना सामान के बहिष्कार का आह्वान

मऊ । प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल रजि, जिला कमेटी के सदस्यों की बैठक कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही साथ संकल्प लिया गया कि व्यापारियों की सभी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल कटिबद्ध है। साथ ही साथ नवरात्रि, दशहरा ,भैया दूज व दीपावली पर्व की सभी जनपदवासियों को बधाई भी दिया गया। बैठक के दौरान व्यापारी बंधुओं ने आने वाले त्योहारों में चाइना उत्पादों की खरीद व बिक्री को पूर्णरुप से बहिष्कार करने की भी अपील किया गया। कहा गया कि कोरोना एक विश्व व्यापी महामारी के तौर में उभरकर सामने आया है, इसलिए कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए जब तक दवाई नहीं तब तक भलाई नहीं पर अमल करते हुए संगठन के विस्तार पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से नगर अध्यक्ष प्रवीण चंद्र मिश्रा, जिला महासचिव राम जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह, प्रदेश युवा सचिव मनीष सर्राफ, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप, जिला सचिव कन्हैया जयसवाल, नगर उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय जिला सचिव गौरव जयसवाल, विजय नारायण यादव, अशोक यादव, अमित गुप्ता, अनुज कुमार गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *