मिसाल-ए-मऊ

मिशन शक्ति : नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हाथ में तख्तियां ले, किया बड़ों को जगाने की कोशिश

(आनन्द कुमार)

मऊ। नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों में बड़ों को जागरूक करने के लिए तख्तियां और नन्हे कदम गांव की पगडंडियों पर चलते हुए अपनी तोतली जुबान से पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090 को लेकर लोगों को पढ़ाने की कोशिश कर रही है और जागरूक करने की कोशिश कर रहे की यह नंबर काम के हैं कृपया इसे अपने दिल दिमाग में सहयोग कर रखिए यह नंबर काम के हैं इन्हें अपने मोबाइल में और घर के डायरी में लिख कर रखिए ऐसे में इन बच्चों के इस नारे को नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं है बल्कि उनको दिलों में कैद करने की जरूरत है यह बच्चे आपके बेहतर कल के लिए आपको ही जागरूक कर रहे हैं यह बच्चे सरकार की उस मिशन को आप तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जो मिशन शक्ति के नाम से लागू है जिलाधिकारी मऊ अमित सिंह बंसल मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज के पद नाम से जारी पोस्टर मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन का पोस्टर महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जारी किया गया है इस पोस्टर तक 7 महत्वपूर्ण नंबरों को अंकित करते हुए शारदीय नवरात्र वह बसंती नवरात्रि की बधाई भी दी गई है।
मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत आंगनवाड़ी केंद्र हेमई में काव्या, अंजलि, अंश, राजीव, सताक्षी, श्रेयश, प्रांजल, खुशी, रुद्र, अनन्या, सुदिक्षा व निक्की द्वारा रैली निकाली गई। बच्चे पूरे उत्साह से गांव की पगडंडियों पर चलते हुए बड़ों को जागरूक कर रहे थे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ती गीता पांडेय की देख रेख में यह कार्यक्रम हुआ। स्वयं श्रीमती पाण्डेय ने भी गांव के लोगों को हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओ को जागरूक किया गया कि आप कैसे इन नंबर पर फोन करके आप सहायता प्राप्त कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *