शारदीय नवरात्र के अवसर पर दंत रोगियों को नि:शुल्क परामर्श
बलिया। सिकन्दरपुर- मनियर मार्ग पर खान कटरा स्थित डेंटल केयर सेन्टर के दंत चिकित्सक डा० विवेक कुमार चौबे नवरात्रि के दौरान लोगों को निःशुल्क परामर्श देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि जैसा हम सब जानते हैं पूरा विश्व एक वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा है। जिसका फिलहाल बचाव ही एकमात्र इलाज है जब तक कि कोई वैक्सीन या दवा नही आ जाती है।
कहा कि क्षेत्र की गरीब जनता, छोटे कामगार एवं मजदूर जिनको इस काल में रोज़ी- रोटी से लेकर विभिन्न प्रकार की अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है । उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूरे 9 दिन तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मरीजों को निःशुल्क परामर्श देने का निर्णय लिया है। डा० विवेक चौबे के इस निर्णय की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

