अपना जिला

सड़क की मरम्मत के लिये SDM को सौंपा ज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बे की मुख्य मार्ग कहे जाने वाली स्टेशन रोड की हालत विगत कई महीनों से बेहद खराब है । वाहनों की बात तो दूर की है पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है । नगर के निवासी बीएचयू के पूर्व छात्र नेता यतीन्द्र पति पांडेय ने एसडीएम रामभवन तिवारी को सड़क की मरम्मत कराने के लिये ज्ञापन सौंपा है । यतीन्द्र ने कहा कि शहीद चौक से विजय स्तम्भ चौक तक का मार्ग लगभग एक किमी है और इसी मार्ग पर कस्बे की प्रमुख बाजार व राष्ट्रीय बैंक स्थित हैं प्रतिदिन हजारों – हज़ार लोगों का आना – जाना होता है । मार्ग पर चलने वाले रिक्शा चालकों की भी बुरी हाल हो चुकी है बेचारे जितना कमा नहीं रहे उससे ज्यादा रिक्शे की बनवाई में खर्च कर दे रहे हैं । एसडीएम ने तत्काल नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को फोन कर सड़क की मरम्मत के लिये निर्देशित किया और कहा कि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। इस अवसर पर मंटू ओझा, आनन्द मद्देशिया, ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा, विक्रांत गुप्ता आदि दर्जनों युवा उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *