अंगूठे का क्लोन बनाकर लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये डकारने वाला फ्राड गिरफ्तार, कार सहित 11 लाख का सामान बरामद
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में साइबर सेल व थाना घोसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 08.10.2020 को, थाना घोसी जनपद मऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 824/20 धारा 419/420/467 /468/ 120बी/406 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त बुद्धीराम यादव पुत्र पतिराम यादव निवासी मिश्रौली(रामनिधी) थाना घोसी जनपद मऊ को एक अदद लैपटाप, चार थम्ब स्कैनर मशीन, एक रजिस्टर, एक प्रिन्टर, 42 नया पासबुक, 7 पुराना पासबुक, 50 नये एटीएम मय बन्द लिफाफा, एक स्वैप मशीन, चार आधार कार्ड, एक मोबाईल, पाँच मुहर, एक अदद हुण्डई आई 20 कार यूपी 54 एएच 5627 के साथ मझवारा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि खाता धारक प्रवीण के अंगूठे के निशान का क्लोन बनाकर उनके खाते से बीस-बीस हजार रुपये कई बार मे निकाल लिये मै लगभग 15 लाख रुपया उसके खाते से निकाला हूं मुझे यह पता था कि यहा की सिम सऊदी अरब मे नही चलेगी जिससे प्रवीण यादव को मेरे द्वारा रुपया निकाले जाने की सूचना नही मिल पायेगी प्रवीण यादव के रुपये से हमने एक बुलेट मोटर साइकिल और हुण्डई आई 20 कार यूपी 54 एएच 5627 खरीदा और काफी रुपया अपने शान शौकत पर खर्च किया है।
उल्लेखनीय है कि वादी प्रवीण कुमार यादव पुत्र राम अवध यादव सा. मिश्रौली(रामनिधी) थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा प्रार्थी के खाते से प्रार्थी के विदेश रहने के दौरान अपने खाते में भेजे गये 14 लाख 83 हजार 889 रुपये को फर्जी तरीके सीएसपी संचालक व एसबीआई ब्रान्च मैनेजर नदवल खास के मिली भगत से निकालने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 824/20 धारा 419/420/467/468/120बी/406 भादवि पंजीकृत किया गया तथा अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर सेल को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात साइबर सेल द्वारा बैंक से जानकारी संग्रहित किया गया तो ज्ञात हुआ कि आवेदक के खाते से 20-20 हजार रुपये कर ई-पेमेंट के माध्यम से आधार से अंगूठा लगाकर किया गया है। बैंक से मिली जानकारी के आधार पर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त आवेदक के 14 लाख 83 हजार 889 रुपये के अतिरिक्त 08 लाख चेक से फ्राड व अन्य लोगों के खाते से लगभग 06 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी के तथ्य प्रकाश में आये हैं, इस प्रकार कुल लगभग 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी पायी गयी है तथा यह धनराशि बढ़ सकती है, विवेचना जारी है।
अब तक अभियुक्त के विभिन्न बैंक के खातों की जांच कर उसको फ्रीज करने की कार्यवाही की जा रही है तथा एटीएम जो बैंक द्वारा कस्टमर के पते पर भेजा जाता है वह कैसे सीएसपी संचालक तक पहुंचा, की जांच की जा रही है। यदि बैंक का कोई कर्मचारी संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार/बरामदकर्ता पुलिस टीम में निरीक्षक समर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना घोसी, उ.नि.रुद्रभान पाण्डेय, म.का. जूही शुक्ला, म0 का0 प्रियंका मिश्रा, का. अवधेश यादव, का. देवेन्द्र तिवारी, का. बबलू पासवान थाना घोसी, निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव प्रभारी स्वाट टीम, का0 सर्वेश यादव, नीरज यादव, अमरन नाथ यादव, का.अखिलेश कुमार व का. लायक हुसैन स्वाट टीम मऊ, निरीक्षक डी0के0 चैधरी प्रभारी साइबर सेल , का. अंकुर यादव, म0आ0 सरोज यादव साइबर सेल जनपद मऊ।

