03 शातिर लुटेरे गिरफ्तार भेजे गए जेल, एक भागने में सफल
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 08.10.2020 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बबुआपुर तिराहे के पास से तीन शातिर लुटेरों क्रमशः अमन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी महमुुदवा थाना चिरैयाकोट, भोला सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर जनपद मऊ व सर्वेश यादव पुत्र स्व0 सुरेश यादव निवासी पिपरीडीह मड़ैया थाना सरायलखंसी मऊ के कब्जे से तमंचा व कारतूस, घटना में संलिप्त मो0सा0 एवं लूट के 1600 रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया, इस दौरान एक अभियुक्त भागने में सफल रहा।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.08.20 को दुल्लहपुर से आ रहे मनोज विश्वास पुत्र जयदेव विश्वास निवासी शाही कटरा थाना कोतवाली मऊ जो बढुआगोदमा रोड कटरा मोड़ के पास पहुंचे थे कि मो0साइकिल सवार तीन बदमाश उनकी स्कूटी ओवरटेक करके रोककर तमंचा से फायर करते हुये उनका झोला छीन लिये तथा उन्ही के पीछे आ रहे गोपाल शरन सिंह पुत्र स्व0 सत्यनरायण सिंह निवासी सरायलखंसी का भी छोला छीन लिये थे जिसमें कुल 5500 रुपये की लूट किये थे, जिसके सम्बन में थाना सरायलखंसी पर मु0अ0सं0 665/20 धारा 394 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

