अपना जिला

संग्रह कर्ताओं को उपकेन्द्रों से अवमुक्त करने हेतु संगठन मुखर

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । विद्युत पावरहाऊस के ड्यूटी से अमीनो को अवमुक्त कराए जाने के लिए राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश के निर्देश के बाद स्थानीय अमीन संघ मुखर नजर आ रहा है । गौरतलब है कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के दृष्टिगत अन्य विभागों के साथ साथ उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग के अमीनो की ड्यूटी विद्युत पावरहाऊस पर लगाई गई है । जबकि अमीनो को विद्युत उपकेन्द्रों के संचालन रख रखाव एवं विद्युत प्रवाह सम्बंधी कोई जानकारी नहीं है । संगठन का कहना है कि इस स्थिति में कोई विद्युत दुर्घटना होने पर अमीन इस सन्दर्भ में कोई निर्णय नहीं ले सकता है । इस स्थिति में पावरहाऊस संचार व्यवस्था की क्षति होने के साथ ही जनहित एवं कर्मचारियों के जीवन को भी गम्भीर खतरा उत्पन्न हो सकता है । इस दशा में अमीनो का विद्युत उपकेन्द्रों पर बने रहना न्यायसंगत नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *