विद्युत संविदा मजदूर संगठन 12 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार किए जानें का किया ऐलान
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । विद्युत विभाग के हड़ताल की आग अभी बुझी नहीं कि विद्युत संविदा मजदूर संगठन 12 अक्तूबर से अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर जाने का घोषणा कर दिया है । जिसको लेकर प्रशासन के हाथ पांव हरकत में आ गए है । संविदा कर्मियों की मांग हैं कि पूर्वांचल डिस्काम के निजीकरण को रोका जाएँ,वाह्य एजेंसीयों के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मियों को विभागीय संविदा का दर्जा देकर सीधे वेतन का भुगतान किया जाए सहित पांच सूत्रीय मांग हैं ।

