ज़िला ओलम्पिक संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले मऊ के 47 खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मऊ। ज़िला ओलम्पिक संघ, मऊ द्वारा गांधी जयन्ती के अवसर पर 02 अक्टूबर को साय 4 बजे डा. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में विभिन्न खेलों के सैकड़ों खिलाड़ियों की मौजूदगी में विभिन्न खेलो में पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले मऊ जनपद के 47 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हर खिलाड़ी को जब सम्मानित किया जा रहा था तो नित्य प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के हुजूम व अन्य सम्मानित होने वाले खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ी का जोरदार तालियों की गड़गडाहट के साथ स्वागत किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज़िला सूचना अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए। इससे सम्मानित होने वाले खिलाड़ी के साथ साथ अन्य खिलाड़ी में जोश व जुनून पैदा होता है। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे ज़िला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष अलेक्क्षेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि यह गौरव की बात है कि खेल के क्षेत्र में मऊ के युवाओं का एक अलग ही महत्व है। इस अवसर पर ज़िला ओलम्पिक संघ के सचिव आनन्द सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की संगठन ऐसे आयोजन करता रहेगा।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, ज़िला हाकी संघ के अध्यक्ष ओमेन्दर सिंह, सचिव संजय सिंह, ज़िला ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव अज़हर कमाल, अयुब अख्तर खान, ज़िला बालीबाल संघ के सचिव विनोद सिंह, प्रमोद राय ,जमाल अर्पण, इनदल यादव, अवनीश राय आदि उपस्थित थे।



