अपना जिला

गांधी जयंती को बन्द रखें अपनी दुकान, नहीं तो होगी कानूनी कार्यवाही

( श्रीराम जायसवाल)

मऊ। कल 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश के तहत सभी दुकानें एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे। जनपद में यदि कहीं भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान व दुकान इत्यादि खुली मिली तो संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान मेडिकल स्टोर, खानपान सामग्री व आवश्यक सेवाएं देने वालों में शुमार प्रतिष्ठान नियमानुसार खुले रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *