रोजगार को बढ़ावा : खादी सुधार कार्यक्रम में 75 कतनियो को मिले आधुनिक चर्खे
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । भाजपा सरकार द्वारा खादी को बढ़ावा देने के लिए गाँधी जयंती के एक दिन पूर्व 150 गतिविधियों के उद्घाटन के क्रम में बुधवार को खादी ग्रामोद्योग विकास मण्डल भिसहा में आरडीओपी योजनान्तर्गत 75 कतनियो को आधुनिक चर्खो का वितरण किया गया। चर्खा वितरण कार्यक्रम को खादी ग्रामोद्योग आयोग बम्बई के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने बीडीओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहाँ कि सरकार खादी को बढ़ावा देने के साथ ही ग्राम स्तर पर रोजगार शुलभ कराते हुए कतनियो व इनके परिवार को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है । इसी क्रम में 150 वीं गाँधी जयंती के अवसर पर सरकार देश भर में 150 गतिविधियों को संचालित करतें हुए गाँधी जी के सपनें को मुर्त रूप देने में लगीं है । कार्यक्रम को खादी ग्रामोद्योग विकास मण्डल भिसहा के मंत्री ब्रम्हानंद सिंह ने संबोधित करतें हुए खादी सुधार एवं विकास पर विस्तृत प्रकाश डाला । इस अवसर पर रामबरन, मनीष सिंह, बलवंत सिंह ,राधिका ,सुमित्रा आदि रहीं ।


