अपना जिला

नगर पालिका में संचारी रोग नियंत्रण के लिये वार्ड सभासदों की बैठक

मऊनाथ भंजन मऊ। आज नगर पालिका के सभागार में पालिकाध्यक्ष मु. तय्यब पालकी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वार्ड सभासदों की बैठक आयोजित हुयी। जिसमें 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2020 तक चलाये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में वार्ड सभासदों के सहयोग से लोगो को संचारी रोग जैसेः- डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार और करोना आदि के बारे में जागरुक करने तथा जल जमाव वाले स्थानों/नालियों की सफाई कर दवाओं के छिड़काव कराने पर विस्तृत चर्चा हुयी तथा वार्डवार नियोजन की प्लानिंग की गयी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने बताया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2020 तक चलाये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी वार्ड सदस्य अपना सहयोग देकर संचारी रोगों जैसेः- डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार और करोना आदि के बारे में जनता को जागरुक करेंगे। तथा पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाकर नगर के प्रत्येक नालियों की सफाई कर मैलेथियान, ब्लीचिंग, मच्छर मार दवाओं का छिड़काव कराया जायेगा। पालिकाध्यक्ष ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि खुले में शौच न जाये, हाथों को साबून से बार-बार धुले, एवं शु़द्ध पेयजल का प्रयोग करें।
बैठक में पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, अवर अभियंता-परमानन्द मिश्र, सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, यूनिसेफ से सरोज राना, बी0एम0सी0 रजिया, ज़िला मलेरिया अधिकारी, अर्बन नोडल डा0 वकील, पालिका सभासदगणः- मकबूल अहमद, विनोद गुप्ता, फखरे आलम, गोरखनाथ, अब्दुस्सलाम, राकेश तिवारी, सतीश वर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *