पूर्व सांसद के बड़े भाई मोहम्मद सालेह अंसारी का निधन
मऊ। पूर्व राज्यसभा सांसद, बसपा नेता सालिम अंसारी के बड़े भाई व उत्तर प्रदेश हथकरघा विभाग मऊ से सेवानिवृत्त मोहम्मद सालेह अंसारी हठ्ठीमदारी का इंतेक़ाल हो गया हैं। उनका नमाज़े जनाज़ा 29 सितम्बर 2020 को ईशा बाद 8:45 रात्रि में नगर स्थित बागचा के सहन में अदा की जाएगी। उनके निधन का समाचार सुनते ही लोग उनके आवास पर जाकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किए।
मृदुभाषी स्वभाव के धनी मोहम्मद सालेह बहुत ही सरल स्वभाव के थे। सरकारी सेवा काल के दौरान वे अपने विभाग एवं उस क्षेत्र के जुड़े लोगों के बीच अपनी सज्जनता व सरलता से जाने जाते थे।

