मऊ में महिला शिक्षा मित्र ने किया प्रिसिंपल पर डंडे से हमला
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के सरकारी स्कूल में उस अफरा-तफरी मच गई, जब महिला शिक्षा मित्र ने प्रिसिंपल वसीम अहमद पर डंडे बरसाना शुरू कर दिया, जब तक आस-पास के लोग मामले को समझ पाते तब तक प्रिंसिपल साहब की पिटाई हो चुकी थी, आस-पास मौजूद अन्य अध्यापकों के समझाने पर जैसे-तैसे मामला शांत हुआ.
इस मामले में कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद नीरज कुमार पाठक ने प्रिंसिपल द्वारा दी गई तहरीर को संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने बताया कि जांच के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

