नशे में चूर पिता द्वारा मां को पीटने पर पुत्र ने पिता को मारा थप्पड़, गिरने से लगा चोट, मौत
■ बार-बार की हरकत से तंग आकर बेटे ने उठाया कदम, पंहुचा हवालात
गाजीपुर। बार बार नशेड़ी पिता द्वारा अपनी मां को पीटने से क्षुब्ध पुत्र ने शनिवार को पुनः उसी हरकत पर पिता को रोकने के लिए थप्पड़ जड़ दिया। बेटे के थप्पड़ की चोट से आहत पिता जमीन पर गिर गये जिससे उनके सिर में चोट लग गयी और उनकी मौत हो गयी। घटना से मां बेटे हतप्रभ हो गये और आनन फानन में पिता के शव को घर में ही गाड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव के निवासी रामअशीष मिश्रा पुत्र मुरारी मिश्रा की रोज की आदत शराब पीने की थी। वे कोई काम धन्धा नहीीं करते और शराब पीकर घर आते और अपनी बीमार पत्नी को मारते पीटते व लडाई झगडा करते थे। वे खेती की जमीन का कुछ हिस्सा बेंच दिये थे और बाकी खेत बटाई पर दे रखे थे। नित्त्य की भांति वह शनिवार की रात करीब ग्यारह बजे नशे में धूत होकर घर पहुंचे और अपनी बीमार पत्नी अनीता देवी के साथ लड़़ाई करने लगे और उन्हें मारने पीटने लगे। पिता की इस हरकत पर पुत्र राहुल मिश्रा उर्फ धनन्जय मिश्रा ने काफी समझाने बुझाने के बाद भी वह नहीं माने। रोज की किचकिच से तंग आकर राहुल ने गुस्से में अपने पिता को एक थप्पड मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। जमीन पर गिरने से उनकी सिर मे चोट लग गयी जिसके कारण उनकी मौत हो गयी।
पिता की अचानक हुई मौत से राहुल डर गया। डर की वजह से उसने पिता के शव को बगल के कमरे गाड़ कर उस पर ईंट रखकर छिपा दिया। रविवार को मृतक की पुत्री नेहा की लिखित तहरीर पर पुलिस आज सुबह उनके घर पहुंची और अलसुबह हत्यारोपी पुत्र को गोड़उर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को घर से बरामद कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। वहीं आरोपित पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेंज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार तथा आरक्षी नागेन्द्र कुमार यादव व इशरार अहमद शामिल रहे।

