अपना जिला

संचारी माह को सफल बनाने के लिए बैठक कर बनाई रणनीति

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के फतहपुर मंडाव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एसडीएम लालबाबू  दुबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण माह को सफल बनाने के लिए बैठक करते हुए रणनिति तैयार किया गया । संचारी रोग नियंत्रण माह के दौरान विभिन्न संचारी रोग से ग्रसित बच्चों का टीकाकरण किए जाने के लिए विकास  ,स्वास्थ ,आंगनवाडी ,नगरीय विकास ,पशुपालन ,शिक्षा आदि विभागों के उत्तरदायित्व को सुनिश्चित किया गया । सरकार 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक इंसेफ्लाइटिस ,इंसेफ्लाइटिस सिंडोम ,चिकनगुनिया ,डेंगु के साथ मच्छर जनित रोगो के रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण माह कार्यक्रम संचालित करने का फरमान जारी किया है । जिसमे 0 से 5 वर्ष के बच्चों का टीकारण किया जायेगा जो सम्बन्धित रोगों के रोकथाम के लिए प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न करेगा । इस अवसर पर बीडीओ देवकुमार चतुर्वेदी , अधीक्षक एचईओ दिनेश यादव, डा. राजीव कुमार पाण्डेय ,सीडीपीओ रंजीत कुमार , संजय सिंह, बीएमसी बलवंत सिंह,बीएचडब्लू राजेश पाण्डेय रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *