अपना जिला

चेयरमैन ने House Tax जमा कर मधुबन के कर भुगतान का किया शुभारंभ


पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन।  स्थानीय नगर पंचायत के उदय के बाद अभी किसी प्रकार का कर देय सुनिश्चित नहीं किया गया था। कर वसूली के लिए शासन का लगातार दबाव बन रहा था। इसी कड़ी में शुक्रवार को चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया ने स्व कर प्रणाली के तहत नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर सर्वप्रथम अधिशासी अधिकारी को हाउस टैक्स जमा करतें हुए कर प्रणाली का शुभारंभ किया। इस दौरान चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया ने कहा कि कर भुगतान के लिए हम सभी को आगें आना चाहिए क्योंकि इसी कर के माध्यम से हमारे देश व प्रदेश के राजस्व की मजबूती सुनिश्चित है। वही अधिशासी अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत अंतर्गत स्थित मकानों का सर्वे कराया गया। जिससे प्रतिवर्ष 24 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति होगी। इसी क्रम में स्टैंड ,निजी कंपनियों द्वारा लगाए गए टावर , ठेला, फुटपाथी दुकानदारों पर भी कर सुनिश्चित किया जाएगा , ताकि नगर पंचायत को अधिक से अधिक राजस्व का लाभ हो सके। इस अवसर पर शंकर मद्धेशिया, मनोज शुक्ला, बलवंत चौधरी, लाल बहादुर, धीरेंद्र मौर्या आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *