अपना जिला

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रानीपुर के रणवीर अध्यक्ष व राजकुमार बने महामंत्री

मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक रानीपुर बाजार स्थित सिंह टावर में जिलाध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर डॉ गुप्त ने कहा कि व्यापारी समाज के मान सम्मान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए व्यापार मण्डल हमेशा संकल्पित है। इन्ही उद्देश्यो के लिए संगठन बनाया जाता है। इसी क्रम में रानीपुर बाजार का चुनाव कराया जा रहा है। जिसमें रणवीर सिंह को अध्यक्ष तथा राजकुमार शर्मा को महामंत्री व अजय प्रताप मुन्ना को कोषाध्यक्ष बनाया गया। रिशु वर्मा को संगठन मंत्री व छेदी प्रसाद व सत्येंद्र जायसवाल तथा राघवेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष व मुहिम अंसारी को सचिव का महत्वपूर्ण पद भार सौपा गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियो को युवा संगठन के जिला महामंत्री महातम यादव ने पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया।मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यापारियों को घर परिवार मे खुशी के लिए कम से कम सप्ताह मे एक दिन अवश्य बंदी रखना चाहिए सर्व सम्मति से रविवार को साप्ताहिक बंदी रखने का निर्णय लिया गया। सभा में अखंड प्रताप सिंह पिंटू मौर्य हरि शंकर साधु व बिकायल मौर्य तथा जगधारी मौर्य को संरक्षक बनाया गया। जिला महामंत्री कन्हैया लाल जाय सवाल तथा वरिष्ठ संरक्षक सतीश वर्मा ने सभी व्यापारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर बाजार के सैकड़ो प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *