अपना जिला

गौकशी गैंग : D-61 के शातिर सदस्य राशिद के विरुद्ध की गयी NSA की कार्यवाही

मऊ। संगठित अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गौकशी गैंग डी-61 के शातिर सदस्य राशिद उर्फ मंगरु पुत्र मुश्ताक निवासी प्यारेपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ के विरुद्ध एनएसए की कार्यवाही की गयी है।
उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 19/20.04.2020 की रात मोहल्ला अस्तूपुरा थाना दक्षिणटोला स्थित चण्डी सागर शिव मंदिर के लगभग 200 मी0 की दूरी पर स्थित अहाते में गाय का क्रूरतापूर्वक वध करके स्वयं व अन्य साथियों को गोमांस देकर बिक्री करवाया तथा गाय के सिर व अवशिष्टों को आलिया स्थित नाले में फेंक दिया था जिसके सम्बन्ध में थाना दक्षिणटोला में मु0अ0सं0 63/20 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 पंजीकृत हुआ तथा विवेचना में धारा 429,295ए, 120बी भादवि की बढोत्तरी की गयी।

गैंग लीडर दानिश व उपरोक्त राशिद का संगठित गिरोह है तथा इसके विरुद्ध डी-61 गैंग पंजीकृत है। वर्तमान समय में उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 74/20 धारा 3(1) गैं0 पंजीकृत है तथा जिला कारागार में निरुद्ध है।
इसके जेल से रिहाई के पश्चात इसके द्वारा ऐसे किसी रीति से अपराधिक कृत्य किये जाने की पूर्ण संभावना है। लोक व्यवस्था के अनुरक्षण हेतु श्रीमान जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 22.09.20 को राष्ट्रीय सुरक्षा अधि0 के तहत निरुद्धी आदेश पारित किया गया जिसका तामिला दिनांक 22.09.20 को जिला जेल में कराया गया।

यह भी उल्लेखनीय है कि दिनांक 13-09-20 को गैंग लीडर दानिश के विरुद्ध एनएसए की कार्यवाही की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *