हमसे क्या भूल हुई जो ये सजा हमको मिली
घोसी। में रेलवे स्टेशन को अवनति कर हाल्ट बनाने के तत्कालीन निर्णय के विरुद्ध उसे पुनः रेलवे स्टेशन बनाने की मांग को लेकर एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम घोसी सँघर्ष समिति के बैनर तले रेलवे स्टेशन पर प्रातः दस बजे से शायं चार बजे तक हुआ । इस कार्यक्रम में स्थानोय वरिष्ठ समाजसेवी राजेश सिंह ने ” हमसे क्या भूल हुई जो ए सजा हमको मिली” से अपनी बात प्रारम्भ कर घोसी के गौरवशाली इतिहास को वर्तमान परिदृश्य के साथ सामाजिक ,आर्थिक ,प्रशासनिक और जनंसख्या आदि की आवश्यकताओं से उक्त मांग का तादाम्य स्थापिति किया और इसको घोसी के विकास के लिए नितांत आवश्यक बताया । शिक्षक नेता मुर्शिद अहमद ने इसको घोसी की आवश्यकता बताया ।व्यापर मण्डल के अध्यक्ष लालविहारि गुप्ता ,निर्भय पाण्डेय महामन्त्री दवा विक्रेता कल्याण समिति ने आंदोलन को समर्थन पत्र सौंपा । समिति के संरक्षक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान खान , सपा नेता खुर्शीद खान , लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष बद्री तिवारी ,सपा नेता और पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शोएब निज़ामी ,सजंय आर्या,रमेश निषाद ,चौरशिया समाज के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौरशिया, रणधीर सिंह,प्रमोद राय,नन्हे खां,फूलन सेना के जिला अध्यक्ष दीपचन्द निषाद , कमलेश,कम्युनिस्ट नेता शकील पाण्डेय , किसान चीनी मील के डाइरेक्टर शेख हिसामुद्दीन ,समिति के अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय आदि ने अपने विचार प्रकट किए । संचालन शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार अन्जान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए इस मुद्दे से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं को आवाज दिया उनके अनुसार पुराने रेलवे स्टेशन की योजना को विस्तार से बताया और चेतावनी दी कि अगर हमारी उचित मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा । सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय,बसपा नेता फैज आलम , बसपा नेता राजविजय व युवा शायर सलमान घोषवी ने अपने शेर से माँग को समर्थन दिया ।अंत मे समिति ने उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार घोसी उमेश चन्द यादव व रेलवे के उपस्थिति अधिकारी को ज्ञापन दिया ततपश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ ।

