अपना जिला

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि ने चौपाल लगा कर बाढ़ पीड़ितों की सुनी समस्याएं

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । मधुबन तहसील क्षेत्र के देवरांचल के लोग हाल ही में घाघरा के उग्र तांडव के चलतें खाना बदोशी का जीवन जीने को लाचार थे ।लेकिन घाघरा के जल स्तर में कमी होने के बाद भी देवरांचल के लोगों कि समस्याएं कम होंने का नाम नहीं ले रहीं । इनकी समस्याओं को सुन कर निराकरण कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के निर्देश के बाद प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय सुब्बी एवं शासन से मनोनीत सभासद राहुल दीक्षित, भाजपा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ,महाप्रसाद गुप्ता सुग्गीचौरी में चौपाल लगा कर देवरांचल के लोगों की समस्याओं से अवगत हुए ।तथा संबंधित विभाग से वार्ता करतें हुए निराकरण करनें की अपील किया । गौरतलब है कि घाघरा के उफान के कारण जहां तमाम परिवार बेघर हुए है वहीं रास्तें पानी की जद में आकर उखड़ गए है । इतना ही नहीं विद्युत ट्रांसफर के जलने की भी शिकायते रहीं ।सुरेश चौहान ने कहाँ कि घाघरा का पानी घटने के साथ ही जगह जगह गंदगी का अम्बार लगा हुआ सड़न से संक्रामक बिमारियों के फैलने के आसार व्यक्त किए जा रहें लेकिन स्वास्थ्य विभाग संवेदनहीन बना हुआ है । राजेश ,राज बब्बर का कहना था कि त्वचा संबंधित बिमारियों के साथ दस्त का भी प्रकोप बढ रहाँ । लेकिन दवाओं का वितरण नहीं किया जा रहा है ।समस्याओं से अवगत होंने के बाद शिवप्रकाश उपाध्याय सुब्बी ने जले विद्युत ट्रांसफार्मरों को लगाने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित करनें के साथ ही भरोसा दिलाया कि इनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा । इस अवसर पर राजेश चौहान, पब्बर चौहान, महेन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र यादव आदि रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *