आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, लाखों की क्षति
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।स्थानीय तहसील क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की दिवाल एवं छत छतिग्रस्त हो गया ।तथा मकान के अन्दर रखें लाखों रूपये के इलेक्ट्रानिक सामान नष्ट हो गए । यह देख परिवार में अफरातफरी मच गया परिवार के सदस्य इधर उधर भागने लगें । शनिवार करीब चार बजे सुबह में आई तूफानी बारिश के बीच लोग अपने घरों में दुबके हुए थे कि इसी बीच तेज कड़क चमक के साथ आकाशीय बिजली ने महेश गुप्ता निवासी बेलौली भोजीपुर को अपना निशाना बना दिया ।जिससे मकान की अधिकांश दिवाल फट गई तथा घर में रखा फ्रीज ,कुलर ,पंखा एवं घर में लगी लाइट तड़तड़ाहट के साथ जलने लगें यह देख परिवार में अफरातफरी मच गया । तथा परिवार के सदस्य मकान से निकल कर आसपास के घरों में छुपने लगें । आकाशीय बिजली के डर से ग्रामीण पीड़ित परिवार के लोगों के मदद के लिए आगें नहीं जा रहें थे । हालांकि आकाशीय बिजली से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई ।

