अनियंत्रित बाइक चालक विद्युत खंभे से टकराया, मौत
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के भवंरापुर निवासी एक युवक की अनियंत्रित वाइक चौथी मिल के समीप घोसी थाना क्षेत्र में पोल से टकरा गई । टक्कर इतना तेज था कि युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । मौत की सूचना मिलतें ही स्थानीय पुलिस के साथ घोसी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी रहीं तथा घटना स्थल घोसी क्षेत्र में प्रमाणित होने के बाद घोसी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया । 28 वर्षीय राजू पुत्र रामसरीख चौहान निवासी भवंरापुर थाना मधुबन वाइक से घोसी जा रहा था कि जैसे ही वह चौथी मिल से आगें पहुंचा कि अनियंत्रित पोल से टकरा गई । जिससे वाइक सवार युवक जमीन पर गिर कर तड़पड़ाने लगा । आवाज सुनकर आस पास के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए । अभी लोग कुछ कर पाते कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई । मौत की सूचना मिलतें ही प्रभारी निरीक्षक मधुबन संजीव कुमार दुबे एवं घोसी पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी रहीं । घटना स्थल घोसी थाना क्षेत्र में घटित होने के कारण घोसी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ।

