अपना जिला

मऊ में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का निम्न तिथियों के अनुसार पुनरीक्षण किया जायेगा : डीएम

मऊ। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकरी (पं0) अमित सिंह बंसल ने यह निर्देश दिया है कि जनपद मऊ में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का निम्न तिथियों के अनुसार पुनरीक्षण किया जायेगा। किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन की कार्यवाही बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षको के उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हे तत्संबंधी जानकारी देना तथा स्टेशनरी आदि का वितरण करने की तिथि 15 सितम्बर 2020 से 30 सितम्बर 2020 तक। बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करने की तिथि 01 अक्टूबर 2020 से 12 नवम्बर 2020 तक। आनलाइन आवेदन करने की तिथि 01 अक्टूबर 2020 से 05 नवम्बर 2020 तक। आनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जाॅच करने की तिथि 06 नवम्बर 2020 से 12 नवम्बर 2020 तक। ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करने की तिथि 13 नवम्बर 2020 से 05 दिसम्बर 2020 तक। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन की तिथि 06 दिसम्बर 2020 तक। ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली के निरीक्षण की तिथि 06 दिसम्बर 2020 से 12 दिसम्बर 2020 तक। दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 06 दिसम्बर 2020 से 12 दिसम्बर 2020 तक। दावे/आपत्तियों का निस्तारण की तिथि 13 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2020 तक। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हे मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की तिथि 20 दिसम्बर से 28 दिसम्बर 2020 तक। निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन की तिथि 29 दिसम्बर 2020 तक किया जायेगा। निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *