अपना जिला

सेवा सप्ताह के तहत भाजपा नेताओं ने झाडू उठाया, किया साफ सफाई

■ नगर के अलग-अलग 115 जगहों पर चलाया स्वच्छता अभियान चलाया

मऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विविध कार्यक्रम करते हुए सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लगातार तीसरे दिन नगर के अलग-अलग 115 जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।नगर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ गाय घाट से जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। यहां पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हाथों में झाडू लेकर व फावड़ा चलाकर साफ सफाई किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के सत्तरवे जन्म दिवस को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक सप्ताह तक सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। जिसमें जनहित के तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत का सपना साकार करना प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की सोच को धरातल पर उतारने के लिए हर लोक कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं। मऊ नगर के 115 छोटी-बड़ी विभिन्न जगहों को चिन्हित करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया,जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए अपने आस पास के साथ ही नगर को भी स्वच्छ रखने का निर्णय लिया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार गुप्ता, आनंद प्रताप सिंह, नूपुर जायसवाल, दिवाकर मिश्र, कृष्ण कान्त राय, विनोद वर्मा, दिनेश राय, यादवेन्द्र सिंह, रामप्रवेश राजभर, सुधीर सोनकर, मयंक मद्धेशिया, अंजनी सिंह, सूरज चौहान, मनोज जायसवाल, मनीष मद्धेशिया आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *