बेरोजगार युवकों ने जुलूस निकाल मोदी-योगी का फुंका पुतला
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । जहां पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक, कार्यकर्ता, पदाधिकारी अपने यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं बेरोजगारी के द्वदं मेें जूूूझ रहे युवा केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ मधुबन तहसील क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं ने ग्राम सभा खरगीपुर से दुबारी तक सरकार का जोरदार विरोध करते हुए जुलूस निकाला । इस दौरान युवाओं ने निजीकरण, बेरोजगारी, संविदा प्रक्रिया आदि के खिलाफ मोदी सरकार तथा योगी सरकार का पुतला फूंकते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।

युवाओं ने एक स्वर में कहा कि केंद्र सरकार रोजगार युवाओं को चुनाव के पहले जो सपने दिखायी थी, उसके प्रति बिल्कुल लापरवाह हो गई है। उसे युवाओं के रोजगार से कुछ भी लेना देना नहीं है। अलबत्ता सरकार रोजगार तो दे नहीं रही है उल्टे सरकारी विभागों का निजीकरण कर रही जो ठीक नहीं है।
इस विरोध प्रदर्शन में नीलेश मौर्य, सूरज मौर्य, शैलेश, प्रदीप, मनीराम मौर्या, कपिल, नितेश गुप्ता ,उपकार सिंह कुशवाहा गौतम , अमरजीत, शिवप्रकाश, अमरेश मौर्य सहित 500 बेरोजगार युवाओं ने सरकार का जोरदार विरोध किया गया।
