जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए सुबोध सिंह राणा
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के हृदयपट्टी निवासी सुबोध सिंह राणा को जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक पार्टी का जनपद मऊ के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया । तथा एक दूसरें को मिठाई खिला कर बधाईयां दी ।गौरतलब है कि पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने में जुटे है ।इसी कड़ी में रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया के निर्देश पर जनपद मऊ के जिला अध्यक्ष रामप्यारे सिंह ने सुबोध सिंह राणा को मऊ जिले का युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जैसे ही मनोनयन की खबर पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलीं खुशी से झूम उठे । इस अवसर पर सुबोध सिंह राणा कहा कि पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा ।तथा भारतीय राजनीति में आने वाला समय जनसत्ता दल का होगा। जिले में पार्टी को मजबूत करने में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। पार्टी का उद्देश्य है कि देश का भविष्य युवा ,राजनीति की मुख्यधारा में सम्मिलित होकर देश और समाज का प्रतिनिधित्व करें। इस अवसर पर मनीष सिंह, मणीप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, अमित मिश्रा, हरिओम मौर्य आदि रहें ।


