अपना जिला

रविवार साप्ताहिक बंदी को लेकर मर्यादपुर में व्यापारी उतरे सड़क पर

(पवन कुमार पाण्डेय)

मधुबन ।स्थानीय तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर में व्यापार मण्डल सड़क पर उतरते हुए सभी व्यापारी एवं दुकानदारों से रविवार को साप्ताहिक बंदी करने की अपील किया । गौरतलब है व्यापार मण्डल के आग्रह के बाद भी कुछ दुकानदार साप्ताहिक बंदी को दरकिनार करतें हुए रविवार को भी अपने व्यवसायिक कार्यों में लगें रहते है । व्यापार मण्डल ने कई बार अपील किया लेकिन संबंधित दुकानदार नहीं मानें ।जिससे व्यापार मण्डल मर्यादपुर का गुस्सा फुट पड़ा तथा सैकड़ों की संख्या में लाउस्पीकर लेकर रविवार को साप्ताहिक बंदी करने की अपील किया तथा खुलें दुकानों को बंद कराया । साथ ही इसका उलंघन करने वालों के खिलाफ व्यापार मण्डल के तहत कार्रवाई करनें के लिए चेताया ।इस अवसर पर नंदु पाल,विनोद कुमार, विशाल गुप्ता, गणेश कुमार, सुमंत मौर्य सहित सैकडों व्यापारी रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *