खास-मेहमान

केसरिया हिंदू वाहिनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राधा जायसवाल व जिलाप्रभारी बनी डा. मधु राय

मऊ। केसरिया हिन्दू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुरेखा सक्सेना की संस्तुति पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विभा मिश्रा द्वारा केसरिया हिन्दू वाहिनी महिला मोर्चा मऊ की टीम की घोषणा की गयी। जिसमें उन्होंने जिला प्रभारी के रूप में डा. मधु राय, जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती राधा जायसवाल,
जिला उपाध्यक्ष मंजुला जायसवाल, महामंत्री रीना खण्डेलवाल, सचिव पुष्पा मिश्रा व रूबी राय, संगठन मंत्री पुष्पा बरनवाल व सदस्य के रूप में पुष्पा जयसवाल, सर्वेश श्रीवास्तव, सुगंधा मोर्य, रीना मौर्य का मनोनयन किया है। इसके साथ ही नगर अध्यक्ष के रूप में सोनी धापा इंटर कॉलेज की प्रवक्ता ऋचा अनिरुद्ध को दायित्व सौंपा गया है तथा कोपागंज ब्लाक अध्यक्ष के रूप में पम्मी गुप्ता एवं इंदु देवी किरण देवी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
नए दायित्व को संभालने के बाद जिलाध्यक्ष श्रीमती राधा जायसवाल ने कहा कि हिंदू केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है वह पूरी ईमानदारी के साथ उसका पालन करेंगी तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरे आत्म बल से लगी रहेंगी। उन्होंने कहा कि केसरिया हिंदू वाहिनी का गठन भारतीय संस्कृति व सनातन संस्कृति के निर्माण हेतु किया गया है उन्होंने बताया कि संगठन में किसी भी समाज का व्यक्ति शामिल हो सकता है। उनके मनोनयन के बाद उन्हें तथा संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को लोगों ने फोन करके और मिलकर बधाई दी।

श्रीमती राधा जायसवाल
डा. मधु राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *