12 सितंबर से चलेगी पूर्वोत्तर रेलवे की कृषक एक्सप्रेस व चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन
मऊ। आगामी 12 सितंबर से पूर्वोत्तर रेलवे की दो प्रमुख ट्रेनें कृषक व चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन का होगा संचालन।
गौरतलब हो कि जेडआरयूसीसी सदस्य व अखिल भारतीय रेलयात्री महासंघ अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे ने मांग पत्र रेलवे बोर्ड दिल्ली को भेजा था। जहां से आज जारी हुए 80 ट्रेनों के संचालन लिस्ट में पूर्वोत्तर रेलवे कि उक्त दो प्रमुख ट्रेनों को भी चलाने की अनुमति मिल चुकी है।


–
