अपना जिला

वाराणसी : भटनी वाया मऊ-बेल्थरारोड रेल प्रखंड पर ट्रेनों के संचालन की मांग

● रेलवे के ZRUCC सदस्य ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को भेजा पत्र

बिल्थरारोड / बलिया।वाराणसी – भटनी रेल प्रखंड पर वाया मऊ- बिल्थरारोड होकर जाने वाली ट्रेने लाकडाऊन के समय से ही बंद हैं। इस रुट पर ट्रेनों के संचालन न होने से जहां व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है वहीं आम आदमी गंभीर रोगियों का इलाज कराने में भी असमर्थ हो गया है। रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य व लघु उद्योग प्रकोष्ठ गोरक्ष प्रान्त के क्षेत्रीय संयोजक देवेन्द्र कुमार गुप्त ने इस सम्बन्ध में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र भेजकर सलेमपुर लोकसभा के सर्वाधिक आय देने वाले बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
उन्होंने रेल मंत्रालय को भेजे गए पत्र में लिखा है कि सलेमपुर लोकसभा का सर्वाधिक आय देने वाला बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन सबसे उपेक्षित है।आजादी के 74 वर्ष बाद भी इस स्टेशन पर यात्री सुविधा का अभाव है। यहां तक कि भटनी – मऊ के बीच ट्रेनों का सीमित आवागमन है, फिर भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव बिल्थरारोड में नही है। जबकि यह स्टेशन मऊ-बलिया-देवरिया जनपद का संगम है।उन्होंने रेल के उच्चाधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उनकि दोहरी नीति के कारण यह क्षेत्र अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा विकास की दौड़ में काफी पिछड़ा है। चूकि बिल्थरारोड का व्यापार पूर्ण रूप से वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली व हाबड़ा के मार्केट पर निर्भर करता है। कोरोना के चलते पिछले 6 माह ट्रेनों का संचालन बंद है। जिसके चलते यहां का व्यापार एकदम ठप सा हो गया है। ट्रेन का संचालन न होने से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज के लिए मऊ या वाराणसी ले जाना आम आदमी के बस के बाहर हो चुका है। देश में जहां ट्रेन सेवा लगातार चरणबद्ध तरीके से शुरू ह रही है वहीं इस रेलवे स्टेशन पर अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है। ट्रेन के सहारे अपनी रोजी-रोटी का प्रबंध करने वाले आज बदहाल हैं।
उन्होंने यात्री व रेल हित में एक ट्रेन वाराणसी- गोरखपुर- लखनऊ -नई दिल्ली व दूसरी ट्रेन गोरखपुर-वाराणसी-पं0 दीनदयाल उपाध्याय-पटना ज0- गया ज0 होती हुए कलकत्ता /हाबड़ा ज0 के लिए विशेष ट्रेन के संचालन के साथ ही लिच्छवी, कृषक, चौरी चौरा एवं इंटर सिटी एक्सप्रेस का संचालन शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *