अपना जिला

पालकी ने निर्माण कार्य का किया लोकार्पण, कहा नगर क्षेत्र में तेजी से कराया जा रहा है विकास कार्य


मऊ। नगर क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 10 मु0 हरिकेश पुरा में टीसीआई मोड़ पर स्थित नवनिर्मित टुयूबवेल के आस-पास लगभग 3.76 लाख रुपये की लागत से निर्मित सी0सी0 इण्टरलाकिंग एवं जनरेटर शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने किया। लोकार्पण के मौके पर क्षेत्र की जनता ने पालिकाध्यक्ष का आभार वयक्त करते हुये उनका भव्य स्वागत किया है। इस अवसर पर लोकार्पण के उपरान्त पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने नगरवासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मेरा मकसद यही है कि नगर के जिस क्षेत्र में समस्यायें विद्यमान हों उन्हें दूर कर नगरवासियों को राहत पहुंचाऊ। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिये मैं सतत प्रयास कर रहा हूँ कि नगर को स्वच्छ, समतल, एवं सर्वगुण सम्पन्न बनाऊँ। उन्होंने लोगों सेे कहा कि नगर क्षेत्र में पानी निकासी को सुचारू बानाने के लिये नाला एवं नाली की मरम्मतध्निर्माण कराये जा रहे है, पाइप लाइन स्थापित की जा रही है, रोड लाइट की व्यवस्था एवं रास्ते बनायें जा रहे हैं, जलनिकासी की सुचारू व्यवस्था पर काम चल रहा है। इसी क्रम में नगर में लगभग 30 स्थानों पर नाला निर्माण कार्य प्रगति पर है साथ ही चिरैयाकोट रोड, खेदूपुरा, हरिकेश पुरा, बुनकर कालोनी, परदहां, मछली मण्डी रोड सहादतपुरा में पोल लगाकर अंडर ग्राउंड केबिल के माध्यम से एल0ई0डी0 लाईट लगाने का कार्य भी प्रगति पर है एवं बुलाकी पुरा (गैस एजेंसी रोड) का निर्माण कार्य भी प्रारम्भ हो चुका है। श्री पालकी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आम लोगों को लाभ पहुँचाने वाली बहुत सी योजनायें तेजी से पूर्ण की जा रही हैं। इनके पूर्ण होते ही हम जल्द ही उन्हें भी नगरवासियों को समर्पित करेंगे। उन्होने बताया कि निकट भविष्य में शहर के विकास सम्बन्धी हर आवश्यक कार्य किये जायेंगे ताकि अवाम को हर प्रकार की सुविधा प्राप्त हो। उन्होंने अपने वक्तब्य में कहा कि हम निर्माणाघीन कार्यों की गुणवत्ता पर भी खास ध्यान रखे हुये हैं तथा जिन क्षेत्रों में जो कार्य अति आवश्यक हैं उन्हें वरीयताक्रम में पूर्ण कराया जा रहा है। श्री पालकी ने कहा कि इस प्रकार हम शहर के विकास की गति को तीव्र करने तथा नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु नितान्त आवश्यक कदम उठा रहे हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से सभासद फखरे आलम, राहुल उपाध्याय, मन्नान, हाजी अख्तर, जाहिर हसन, आफताब, अरशद बशर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *