व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल का व्यापारियों ने किया मऊ में स्वागत
व्यापारी हितों के संरक्षण के लिए एकजुट हो व्यापारी: बनवारी लाल कंछल
0
0 वरिष्ठ प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने व्यापारी संघर्षों के लिए जताया आभार
पायनियर डिजिटल समाचार सेवा से चंद्रशेखर श्रीवास्तव की विशेष रिपोर्ट
मऊ । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल का आगमन मऊ जनपद में हुआ। इस दौरान पीडब्लूडी के डाक बंगले में व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थ व्यवस्था एवं सामाजिक व्यवस्था का रीढ़ होता है, इसलिए उस रीढ़ को मजबूत रहना बहुत ही आवश्यक है। प्रधानमंत्री जी के कथन जान भी जहान भी एवं आत्मनिर्भर भारत के अभियान में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इस सन्दर्भ में प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी से अपील किया कि व्यापारी उत्पीड़न को संज्ञान में लें। ताकि देश की बेरोजगारी एवं भूखमरी को समाप्त किया जा सके। तद्क्रम में जिलाध्यक्ष अजय साहू ने व्यापारियो के मान सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मण्डल सदैव संघर्ष के लिए तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मॉग किया कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों की हुयी आर्थिक क्षति का उन्हे मुआवजा प्रदान किया जाय। व्यापारियों की मॉग पर उन्होने शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से मिलकर मऊ के व्यापारिक समस्याओं के निवारण के लिए प्रयास करने की बात कहीं। अंत में वरिष्ठ प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने सभी व्यापारियों की ओर से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल को व्यापारी संघर्षों के प्रति आभार प्रकट किया। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के नगर आगमन के दौरान मिर्जाहादीपुरा में युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष भाई अजय साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर अहमद जनता, युवा जिला उपाध्यक्ष हसीबुरर्हमान, नदीम इकबाल लारी, मास्टर अबूबकर ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से वरिष्ठ प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, जिलाध्यक्ष भाई अजय साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर अहमद जनता, उपाध्यक्ष जमाल अख्तर अर्पण, युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, युवा महामंत्री आशीष वर्मा, युवा उपाध्यक्ष अखिलेश मद्धेशिया, जिला कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद बरनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

