मानव सेवा संस्था मऊ की महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी बनी प्रिया सिंह, कई अन्य को भी दायित्व
मऊ। मानव सेवा संस्था मऊ ने जनपद में अपने संगठन के विभिन्न पदों पर लोगों को दायित्व सौंपा। जिसमें जिले व तहसील के पदों की घोषणा आज दिनाँक 31 अगस्त दिन सोमवार को जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने सभी की। घोषणा के बाद उन्होंने बताया कि मानव सेवा संस्था का एक ही नारा है मानव सेवा धर्म हमारा है। इस ध्येय पर मानव सेवा संस्था के कार्यकर्ता कार्य करते हैं और आगे भी करते रहेगें। कहा कि अनुशासन में रहकर अपने दायित्व को ईमानदारी से कार्य करने साथ साथ अपने दायित्व को लगन के साथ कार्य कर संगठन का विस्तार करें।
नये दायित्व के क्रम में जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ प्रिया सिंह, जिला सचिव सत्यम तिवारी, जिला मंत्री शिवम गुप्ता, जिला महासचिव हिमांशु सिंह, तहसील अध्यक्ष आनन्द प्रकाश, तहसील महामंत्री मनीष कुमार वर्मा, तहसील संगठन मंत्री रोशन सिंह व कृृृृष्णा मद्धेेेशिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

