अपना जिला

AAP ने पत्रकार रतन सिंह हत्या कांड की घोर निन्दा की, हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करे पुलिस प्रशासन

पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजे की मांग
पार्टी ने किया मऊ की चारो विधानसभा का गठन

मऊ। आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी मऊ की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष शाह आलम उल्फत की अध्यक्षता में बलिया मोड़ स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य रूप से बलिया के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या की घोर निन्दा की गयी। जिलाअध्यक्ष शाह आलम उल्फत ने कहा की योगी सरकार बुरी तरह से फेल हो गयी है इस सरकार में पत्रकार ,आमजन , महिलाएं, व्यापारी,कोई सुरक्षित नहीं है प्रतिदिन हत्या,लुट, बलात्कार,हो रहा है कल बलिया में हुई पत्रकार हत्या की घटना पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ होता है जब वो सुरक्षित नहीं है तो आम जन का क्या होगा अध्यक्ष ने कहा की दुःखी परिवार को कम से कम 50 लाख रुपए सरकार को देना चाहिए और हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करे।
अगली कड़ी में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा का गठन करते हुए सर्व प्रथम विधानसभा मऊ से अध्यक्ष के रूप में महेन्द्र कुमार ,घोसी विधानसभा से देवेंद्र कुमार, मोहम्मदाबाद विधानसभा से मनोज कुमार सिंह,मधुबन विधानसभा से सतीश कुमार शक्ति को नियुक्त किया गया एवं जिलायुवा प्रकोष्ठ के पद पर अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद युसूफ को जिम्मेदारी सौंपी गयी।इस अवसर पर अविनाश सिंह, पुष्पेन्द्र राणावत,कमलेश कुमार द्विवेदी, मोहम्मद आदिल, एहतेशाम अहमद, सुर्य प्रताप सिंह, पंकज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *