अजय यादव ने बाढ़ पीड़ितों को दी मदद, प्रशासन को बताया कफ़न खसोट
दोहरीघाट /मऊ। ब्लाक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवो में सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के निर्देशन में शुक्रवार को सपा नेता अजय यादव उर्फ आंसू ने दूसरी बार राहत सामग्री वितरण किया।सपा कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री बाटने के लिए नाव के सहारे गांव में पहुचे तथा फिर पानी मे उतर कर पीड़ितो के घर घर जा कर राहत सामग्री बाटी।शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने अजय यादव के नेतृत्व में लामी,तारनपुर,हरधौली आदि गांवो में 186 पैकेट राहत सामग्री का वितरण किया।इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक किसीने भी राहत सामग्री तो छोड़िए किसी जनप्रतिनिधि ने हम लोगो को देखने तक नही आया है।अजय यादव उर्फ आंसू ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए भाजपा सरकार के पास न नीति है न नीयत।पीड़ितों के राहत के पैसे में गडबड़ी करने वाले कफ़न खसोट हैं और वो अमानवीय हरकत कर रहे हैं।बाढ़ के पानी से ग्रामीणों की जिंदगी तबाह हो चुकी है।किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गई हैं।वर्तमान भाजपा सरकार किसानों व बाढ़ प्रभावित गांवो के ग्रामीणों के साथ वादाखिलाफी कर रही है।उन्होंने जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग किया।इस दौरान रामाश्रय यादव पूर्व प्रधान,रवि मद्धेशिया,दीपू यादव, राजू मद्धेशिया, राजू यादव, छोटे लाल सोनकर, दीपक सोनकर, ओम प्रकाश सोनकर, भजनलाल, चंदन कुमार ,रत्नेश कुमार ,संजय कुमार, सत्येंद्र, अरविंद, छोटू, अजीत ,संदीप, आकाश ,राणा, देवानंद, विजय आदि मौके पर उपस्थित रहे।



