देवकली देवलास के FACEBOOK पेज पर मिलिए मऊ निवासी टीवी अभिनेता राजेश त्रिपाठी से
मऊ। इस शनिवार, 22/08/2020 को अपराह्न 4 बजे ‘देवकली देवलास:एक अद्भुत धार्मिक स्थल’ फेसबुक पेज पर मिलिए मऊ जिले के मधुबन तहसील के परिखापुर गाँव के मूल निवासी, मुम्बई में फ़िल्म एवं टीवी धारावाहिकों के लेखक, अभिनेता, निर्देशक तथा कसौटी जिंदगी की, अदालत, सावधान इंडिया, कुमकुम, बिट्टो,. Shhh फिर कोई है, जिंदगी की हकीकत से आमना-सामना जैसे टी.वी. धारावाहिकों के लेखक, लीजेंड ऑफ भगत सिंह, परज़ानिया, द स्टीयरिंग आदि फिल्मों व बहुत सारे टी.वी. धारावाहिकों में अभिनय करने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री राजेश त्रिपाठी जी से।



उन्होंने इस कोरोना काल में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती चीतल त्रिपाठी (टेलीविजन इंडस्ट्री की सुप्रसिद्ध लेखिका) के साथ मिलकर “मरीचिका” नामक एक थ्रिलर फिल्म का निर्माण किया है जो लॉकडाउन पर आधारित है । इस फ़िल्म के नायक भी राजेश त्रिपाठी जी ही हैं ।
मऊ जिले के मूल निवासी और बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न भाई राजेश त्रिपाठी जी 22/08/2020, शनिवार को अपराह्न 4 बजे “देवकली देवलास: एक अद्भुत धार्मिक स्थल” फेसबुक पेज पर लाइव आकर इस फ़िल्म के बारे में तथा एक छोटी सी जगह से निकलकर मुम्बई फ़िल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने तक की अपनी यात्रा पर चर्चा करेंगे एवं इस दिशा में अपना भविष्य बनाने की सोच रखने वाले युवाओं का मार्गदर्शन भी करेंगे ।
अनुरोध है कि आप लोग “देवकली देवलास:एक अद्भुत धार्मिक स्थल” फेसबुक से जुड़ें और इस कार्यक्रम को देखें ।
