अपना जिला

ब्लाक संसाधन केंद्र सीयर पर आनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

● 20 जुलाई से 14 अगस्त तक चला प्रशिक्षण कार्यक्रम

बिल्थरारोड / बलिया। ब्लाक संसाधन केंद्र सीयर पर ऑनलाइन शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम महानिदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में दिनांक 20 जुलाई से दो बैचों में शुरू होकर 17 दिनों तक चला। प्रशिक्षण कार्यक्रम एआरपी देवेंद्र कुमार वर्मा, कृष्णानंद, वीरेंद्र कुमार यादव व केआरपी विनोद मौर्य एवं नंदलाल शर्मा की कुशल देखरेख में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में शिक्षा के स्तर के समस्त कृषि विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समस्त शिक्षक अनुदेशक, शिक्षा मित्र, वार्डन ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा विगत 17 वर्षों में 830 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षा मित्र ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सम्पन्न होने के पश्चात आयोजित एक कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने समस्त शिक्षकों की उनके कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा की तथा समस्त शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षा मित्र को उक्त प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान यथा, मिशन प्रेरणा कार्यक्रम, आधारशिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षक संग्रह माड्यूल का विद्यालय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किए जाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में डायट पकवाइनार से डायटमेंटर अविनाश कुमार सिंह द्वारा आधारशिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह को बेसिक शिक्षा की तीन पवित्र पुस्तकों की संज्ञा दी गई। तथा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। उक्त प्रशिक्षण में सीमैट प्रयागराज, डायट प्राचार्य पकवाइनार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया द्वारा समय-समय पर प्रभावी मार्ग दर्शन किया जाता रहा। जिला समन्वय प्रवीण यादव, एआरपी संतोष तिवारी, आंशुतोष तोमर एवं चित्र लेखा सिंह द्वारा विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। देवेंद्र कुमार वर्मा द्वारा गूगल मीट के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र सीयर की तरफ से धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर बजरंगी यादव, रिजवान अहमद, हरि कृष्ण पांडे, अजीत कुमार सिंह, गोविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *